Bollywood News


लोग सोचते हैं, मैं अच्छी खलनायक हूं : जोली

लोग सोचते हैं, मैं अच्छी खलनायक हूं : जोली
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली को यह बात बेहद हास्यास्पद लगती है कि उनके बारे में लोगों को लगता है कि फिल्म 'मेलफिशेंट' में उन्होंने एक बुरी महिला का किरदार बेहतर तरीके से निभाया है और फिल्म में खलनायिका की भूमिका के लिए वह बिल्कुल सही चुनाव थीं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार 38 वर्षीया जोली ने फिल्म में एक दुष्ट चुड़ैल की भूमिका निभाई है। वह कहती हैं कि बचपन के दिनों से ही वह इस तरह के किरदारों के प्रति आकर्षित रही थीं।

जोली ने पत्रिका एंटरटेंमेंट वीकली को बताया, "यह बेहद हास्यास्पद लगता है, जब लोग कहते हैं कि आप निश्चित रूप से बेहतरीन खलनायिका साबित हुईं। बचपन से ही वह मेरी पसंदीदा किरदार रही है। हालांकि मैं उससे डरती थी, लेकिन उसकी तरफ हमेशा से आकर्षित रही।"

जोली और उनके मंगेतर छह बच्चों मैडॉक्स (12) पैक्स (10) जहारा (9) शिलोह (7) विविएन (5) और नॉक्स (5) के माता पिता हैं।

End of content

No more pages to load