Bollywood News


फिर करीब आ रहे बीबर, गोम्ज

फिर करीब आ रहे बीबर, गोम्ज
पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पूर्व प्रेमिका सेलेना गोम्ज हाल में साथ में नाश्ता करते देखे गए। यही नहीं, टेक्सास स्थित मैक्एलेन में सैर के दौरान दोनों एक-दूसरे से नजदीकियां बढ़ाते दिखे। डॉन पोप्स मैक्एलेन मेक्सिन रेस्तरां के प्रबंधक लॉरी जॉनसन ने बताया, "गोम्ज-बीबर अपने अंगरक्षकों के साथ नाश्ते पर आए और डेढ़ घंटे तक यहीं रहे।"

जॉनसन ने बताया, "वे एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले बैठे हुए थे और रेस्तरां के स्टाफ के सामने अपना प्यार जाहिर कर रहे थे। वे इसे छिपा नहीं रहे थे। वे प्रेमी-प्रेमिका की तरह पेश आए।"

नाश्ते के बाद दोनों रॉयल परफ्यूमेरिया दुकान घूमने गए।

दुकान के मालिक लिडा गोंजालेज ने बताया, "वे साथ अंदर आए और करीब पांच मिनट यहीं रहे। बीबर गिवेंची इत्र सूंघना चाहते थे और सेलेना सिर्फ महिलाओं के इत्र को टटोल-टटोलकर देख रही थीं। वे दोनों शांत थे और अच्छे से पेश आए।"

End of content

No more pages to load