Bollywood News


साइमन संग काम करने को बेताब हैं राइडर

साइमन संग काम करने को बेताब हैं राइडर
हॉलीवुड अभिनेत्री विनोना राइडर पटकथा लेखक एवं निर्माता डेविड साइमन के साथ काम करने के लिए बेताब हैं। वह साइमन को इस बारे में खत लिखने पर भी विचार कर रही हैं कि वह उनकी अगली फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, राइडर यह स्वीकार करती हैं कि वह साइमन की प्रशंसक हैं और समझ नहीं पा रही कि किस तरह अपनी भावना को शब्दों में ढालकर अपने आदर्श पटकथा लेखक तक पहुंचाएं।

​ राइडर ने ब्रिटिश पत्रिका 'रेड' से कहा, "मैं साइमन को खत लिखने की कोशिश कर रही हूं। मैंन उन्हें यह बताना चाहती हूं कि उनके साथ काम करना चाहती हूं। लेकिन एक लेखक को आप खत कैसे लिख सकते हैं? वही एक इंसान हैं, जिनके साथ एक दिन काम करने की मुझे आशा है।"

​ साइमन 'द वायर' 'ट्रीम' और 'द कॉर्नर' के सह-निर्माता हैं।

End of content

No more pages to load