Bollywood News


फिर साथ देखे गए एनिस्टन-थेरॉक्स

फिर साथ देखे गए एनिस्टन-थेरॉक्स
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और जस्टिन थेरॉक्स को यहां फिर से डेट पर देखे गए। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, वे मैनहैटन के फ्रेड्स एट बर्नेज में मिले। 45 वर्षीय जेनिफर ने काले रंग का पीकोट, कार्डिगन के साथ नीले रंग की जींस पहन रखी थी, जबकि उनके मंगेतर काले रंग की मोटरसाइकिल जैकेट और चुस्त जींस में थे। 30 दिसंबर के बाद पहली बार उन्हें सार्वजनिक स्थान पर साथ देखा गया है।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड से सम्मानित जेनिफर ने अपनी सगाई की अंगूठी पहन रखी थी, जिसकी कीमत लगभग 5,00,000 डॉलर है।

End of content

No more pages to load