Bollywood News


वुडले ने 'ट्वाइलाइट सीरीज' की आलोचना की

हॉलीवुड अभिनेत्री शैलीन वुडले ने उपन्यासों की श्रृंखला 'ट्वाइलाइट सीरीज' की यह कहते हुए आलोचना की है कि इसकी कहानी एक अप्रिय और कटु रिश्ते की कहानी है। वुडले इस उपन्यास से प्रेरित फिल्मों में काम कर चुकीं सह-अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस, क्रिस्टिन स्टीवर्ट और लिली कॉलिंस की सूची में शुमार हो चुकी हैं।

उपन्यास पर आधारित फिल्म में बेल्ला स्वैन और एडवर्ड कुलेन के बीच के रोमांस के संबंध में वुडले ने कहा, "माफी चाहती हूं लेकिन 'ट्वाइलाइट' एक बहुत अप्रिय और कटु रिश्ते की कहानी है।" फिल्म में बेल्ला और एडवर्ड की भूमिका स्टीवर्ट और रॉबर्ट पैटिनसन ने निभाई है।

वुडले ने कहा, "पहली बात वह महिला उस आदमी के प्यार में पड़ती है और वह व्यक्ति उस महिला को छोड़ देता है, जिससे महिला की जिदंगी में कुछ नहीं बचता और अब वह आत्महत्या करने जा रही है। हम युवाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? इससे दुनिया का भला करने में मदद नहीं मिलेगी।"

End of content

No more pages to load