Bollywood News


विलियम्स पेश करेंगे नया इत्र 'गर्ल'

'हैप्पी' संगीत वीडियो के गायक फैरल विलियम्स एक नया इत्र लांच करने के लिए फ्रांसीसी ब्रांड कॉमे डेस गार्कोस से हाथ मिलाने जा रहे हैं। खबर है कि इत्र का नाम उनकी दूसरी स्टूडियो एलबम 'गर्ल' के नाम पर रखा जाना है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, नए लांच से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा।

कहा गया है कि इत्र की नई रेंज के लिए फैशन डिजाइनर री क्वाकुबो ने स्वयं विलियम्स को चुना।

कॉमे डेस गार्कोस परफ्यूम्स एसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड्रियन जोफ के मुताबिक, विलियम्स अपनी पसंद के इत्र को लेकर काफी संजीदा हैं।

40 वर्षीय विलियम्स इत्र की नई रेंज को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "मैं कॉमे डेस गार्कोस के साथ काम करके और इस सहयोग के दौरान मिली जानकारी पाकर गौरवान्वित हूं।"

End of content

No more pages to load