Bollywood News


केटी होम्स ने छोड़ी फैशन डिजाइनिंग

केटी होम्स ने छोड़ी फैशन डिजाइनिंग
अभिनेत्री केटी होम्स ने अपनी बच्ची की देखरेख और अभिनय पर ध्यान देने के लिए अपनी फैशन श्रृंखला को अलविदा कह दिया है। केटी ने 2009 में अपने करीबी दोस्त और स्टाइलिस्ट जीन यांग के साथ होम्स एंड यांग नाम की फैशन श्रृंखला शुरू की थी। उन्होंने हाल ही में श्रृंखला बंद कर दी है, क्योंकि वह अपनी सात साल की बेटी सूरी की परवरिश में व्यस्त है।

​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 35 वर्षीया केटी ने बताया, "होम्स एंड यांग में काम करन मुझे हर मिनट अच्छा लगा। मैंने और जेनी ने जो काम किया, मैं उससे बहुत खुश हूं। हालांकि अब मैं अभिनय और मातृत्व पर ध्यान दे रही हूं।"

End of content

No more pages to load