Bollywood News


साइरस ने होठ के नीचे बनवाया फंकी टैटू

साइरस ने होठ के नीचे बनवाया फंकी टैटू
गायिका माइली साइरस ने अपने होठों के नीचे नया टैटू बनवाया है। यह टैटू एक 'उदास बिल्ली' का है। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, साइरस ने इंस्टाग्राम पर नए टैटू वाली अपनी तस्वीर साझा की।

तस्वीर में साइरस ने अपने होठों को नीचे की तरफ खींच रखा है और अपना टैटू दिखा रही हैं। उन्होंने हाथों में लाल रंग की नेलपॉलिश लगा रखी है।

साइरस पहले भी कई सारे टैटू बनवा चुकी हैं। इससे पहले नवंबर 2013 में उन्होंने अपनी बांह पर टैटू बनवाया था, जो उनकी दादी लोरेट्टा फिनले की तस्वीर थी।

साइरस ने पहला टैटू 17 साल की उम्र में बनवाया था, तब से लेकर वह कुल 18 टैटू बनवा चुकी हैं।

End of content

No more pages to load