Bollywood News


करियर के बदलाव से टूटा केली का रिश्ता

करियर के बदलाव से टूटा केली का रिश्ता
पॉप गायिका केली मिनोग अक्टूबर महीने में एंड्रेस वेलेनकोसो से अलग हो गई थीं। उन्होंने माना है कि उनकी पेशवर जिंदगी में आए बड़े बदलाव की वजह से उनके रिश्ते पर प्रभाव पड़ा। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, केली स्पेन के मॉडल एंड्रेस से पांच साल के रिश्ते बाद अक्टूबर में अलग हो गई थीं, लेकिन उनका मानना है कि उनके करियर के बड़े बदलाव की वजह से उन्हें अलगाव की जरूरत महसूस हुई।

केली ने कहा, "दोनों का एक ही ऑस्ट्रेलियाई प्रबंधक था, इसके बाद मुझे लास एंजेलिस में नया प्रबंधक मिला। अमेरिकी, ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई लोगों से अलग काम करते हैं, यह नई भाषा सीखने जैसा था।"

उनका कहना है कि 12 सालों से उनके साथ काम करने वाला प्रबंधक ऑस्ट्रेलिया वापस चला गया, लेकिन इस दौरान एंड्रेस का रवैया सहयोग भरा रहा।

केली ने कहा, "उन्हें पता था कि मैं उनसे नहीं बल्कि पुराने तरीके से अलगाव चाहती हूं। मुझे लगता है कि इस वजह से हमारा अलगाव हुआ।"

End of content

No more pages to load