Bollywood News


बीबर के अंगरक्षक को कनाडा में प्रवेश से रोका गया

गायक जस्टिन बीबर के अंगरक्षक और उनके विश्वासपात्र ह्यूगो हेसनी को कनाडा में प्रवेश करने से रोक दिया गया, क्योंकि प्रशासन को लगता है कि वह अत्यधिक हिंसक हैं। ह्यूगो फिलहाल हमले के दो अलग-अलग मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं।

टीएमजेड डॉट कॉम की रपट के अनुसार, हेसनी ने इस सप्ताह के प्रारंभ में टोरंटो यात्रा पर बीबर के साथ जाने की कोशिश की, लेकिन सीमा शुल्क प्रशासन ने उन्हें वापस भेज दिया, क्योंकि उनके ऊपर आपराधिक मामले लंबित हैं।

हेसनी सिर्फ बीबर के अंगरक्षक नहीं हैं, बल्कि वह उनके विश्वासपात्र भी हैं, जिनसे वह सलाह लेते हैं।

End of content

No more pages to load