Bollywood News


अमांडा सीफ्रायड चाकू के साथ विमान पर पहुंची

अमांडा सीफ्रायड चाकू के साथ विमान पर पहुंची
हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सीफ्रायड संयोग से अपनी पॉकेट में रखी जाने वाली चाकू के साथ विमान पर पहुंच गई, क्योंकि हवाईअड्डे की सुरक्षा प्रणाली में इसका पता नहीं चल पाया। वेबसाइट हफींग्टनपोस्ट डॉट कॉम के मुताबिक जब उन्हें पता चला कि वह चाकू लेकर विमान पर पहुंच गई हैं, तो उन्होंने इसकी एक तस्वीर ली और इसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर डाल दी, ताकि परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) का इसका पता चल जाए और इस तरह की घटना दुबारा न हो पाए।

यह घटना शुक्रवार की है।

ट्विटर पर सीफ्रायड ने लिखा, "प्रिय टीएसए : इस स्विस आर्मी चाकू का पता सुरक्षा प्रणाली में नहीं चल सका और अनजाने में इसे लेकर विमान पर पहुंच गई।"

End of content

No more pages to load