पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी बहन लिन स्पीयर्स और जेम्स वाटसन की सगाई में एक चुस्त ऊंची सिल्वर फ्रॉक पहनकर सबको हैरान कर दिया। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, शादी समारोह न्यू ऑरलियन्स में ऑडुबन टी रूम में हुआ और यहां स्पीयर्स ने लिन को देखा।
32 वर्षीया स्पीयर्स शादी समारोह में अपने प्रेमी डेविड लुकादो और उनके बेटे जायडन जेम्स और सीन के साथ शामिल हुईं।
लिन ने शादी समारोह में वी गले वाली गोटेदार गाउन पहनी और उनके सुनहरे बालों का पीछे एक जूड़ा बना हुआ था। उन्होंने बाद में शादी की दावत के दौरान अपनी लंबी लटों को खुला छोड़ दिया और रात में ठंड से बचने के लिए एक फर वाली जैकेट पहन ली।
बहन की शादी में ब्रिटनी के परिधान ने चौंकाया
Tuesday, March 18, 2014 17:18 IST


