Bollywood News


शीन, ब्रुक ने दूर किए शिकवे गिले

शीन, ब्रुक ने दूर किए शिकवे गिले
हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन और उनकी पूर्व पत्नी ब्रुक म्यूएलर अपने गिले-शिकवे दूर कर दोबारा दोस्त बन गए हैं। इसका श्रेय अप्रत्यक्ष रूप से शीन की पूर्व पत्नी डेनिस रिचर्ड्स को जाता है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, महीनों दूर रहे इस पूर्व जोड़े ने शनिवार को अपने जुड़वा बच्चों बॉब और मैक्स के लिए पार्टी का आयोजन किया। पूर्व दंपति ने ऐसा जाहिर किया कि सब कुछ ठीक है।

शीन ने अपने जुड़वा बच्चों के पांचवें जन्मदिन पर अपने घर में पार्टी आयोजित की और इसकी योजना म्यूएलर और अपनी मंगेतर ब्रेट रोसी के साथ बनाई।

शीन और म्यूएलर के बीच बच्चों के संरक्षण को लेकर कानूनी दावपेंच चले। शीन ने म्यूएलर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गर्भावस्था के दौरान मादक पदार्थ लेकर गर्भस्थ शिशुओं को नुकसान पहुंचाया।

शीन अब अपनी पूर्व पत्नी डेनिस से खफा हैं क्योंकि उन्हें लगता कि वह उन्हें उनकी बेटियों के संबंध में पर्याप्त अधिकार नहीं दे रही हैं।

End of content

No more pages to load