Bollywood News


और बच्चे नहीं चाहते जेनिफर-एफ्लेक !

हॉलीवुड जोड़ी जेनिफर गार्नर और बेन एफ्लेक को तीन बच्चे हैं। इस जोड़ी की अब अपने परिवार को और बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 'डलास बायर्स क्लब' फिल्म में अभिनय कर चुकीं 41 वर्षीया गार्नर को एफ्लेक (41) से वायलेट (8), सेराफीना (5) और सैमुअल (2) नाम से तीन बच्चे हैं। वह अब अपने परिवार को और आगे नहीं बढ़ाएंगी।

एक सूत्र ने रडार को बताया, "जेनिफर ने अपने जीवनसाथी एफ्लेक को बताया कि दो और तीन बच्चों में बहुत बड़ा अंतर होता है और कहा कि सैमुअल उनके परिवार को पूरा करेगा।"

सूत्र ने बताया, "वास्तव में जेन स्वीकारती हैं कि उनकी और बेन की योजना सिर्फ दो बच्चे पैदा करने की थी। सैमुअल प्यारा है लेकिन वास्तव में उसे इस दुनिया में लाने की कोई योजना नहीं थी।"

गार्नर ने सितंबर 2014 को सैमुअल को जन्म देने के बाद टेलीवीजन मेजबान और हास्य कलाकार एलेन डेजेनेरस को बताया कि वे और बच्चे नहीं चाहते।

End of content

No more pages to load