Bollywood News


किम-कान्ये की शादी से दूर रहेंगी बेयोंसे !

किम-कान्ये की शादी से दूर रहेंगी बेयोंसे !
पॉप गायिका बेयोंसे नोल्स, किम कार्दशियां और कान्ये वेस्ट की शादी में संभवत: शिरकत नहीं करेंगी। वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, बेयोंसे को लगता है कि यह बहुत ही गलत है कि विवाह समारोह को रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियां' के लिए फिल्माया जा रहा है।

एक सूत्र ने बताया, "17 बार ग्रैमी अवार्ड जीत चुकीं बेयोंसे ने अपने पति जे जेड और उनके सबसे खास दोस्त कान्ये को बताया कि अगर शादी समारोह को किम के रियलिटी शो के लिए फिल्माया जाना है तो वह किसी सूरत में उसका हिस्सा नहीं बनेंगी।"

सूत्र ने कहा, "बेयोंसे का आदर्श वाक्य है कि कम ही हमेशा बहुत ज्यादा होता है। लेकिन जब बात किम पर आती है तो किम के लिए तो ज्यादा का मतलब ज्यादा ही होता है। बेयोंसे जानती हैं कि उन्हें शादी में जाना पड़ेगा, लेकिन वास्तव में वह नहीं जाना चाहतीं।"

End of content

No more pages to load