Bollywood News


पिता के साथ नजर आएंगे विलियम्स

पिता के साथ नजर आएंगे विलियम्स
गायक रॉबी विलियम्स लंदन पैलाडियम में अपने पिता पीट कान्वे के साथ युगल गीत की प्रस्तुति के बाद अब एक नई संगीत परियोजना पर उनके साथ काम करेंगे। वेबसाइट 'कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 40 वर्षीय विलियम्स ने नवंबर 2013 में पिता के साथ प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कहा, "मैं अपने पिता के साथ प्रस्तुति देना पसंद करता हूं। वह बेहद अच्छा अनुभव था। मैंने उसका खूब आनंद उठाया। हम एक बार फिर साथ मिलकर कुछ करने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस बारे में फिलहाल मेरे पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।"

विलियम्स और उनके पिता कान्वे ने 'डू नथिंग टिल यू हियर इट फ्रॉम मी' गाना साथ मिलकर गाया था। इस प्रस्तुति के बाद मंच छोड़ने से पहले कान्वे ने अपने बेटे को गले लगा लिया था।

End of content

No more pages to load