Bollywood News


लड़कों के लिए कपड़ों की श्रृंखला खोलना चाहती हैं कार्दशियां

लड़कों के लिए कपड़ों की श्रृंखला खोलना चाहती हैं कार्दशियां
बच्चियों के लिए कार्दशियनकिड्स नाम से खोली गई श्रृंखला की सफलता के बाद सोशलाइट किम कार्दशियां लड़कों के लिए कपड़ों की श्रृंखला खोलना चाहती हैं। कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, 33 वर्षीया कार्दशियां ने अपनी बहनों कोटनी और कोल के साथ हाल ही में कार्दशियनकिड्स नाम की श्रृंखला बच्चियों के लिए खोली है। लेकिन फैशन को लेकर उनकी महत्वाकांक्षा खत्म नहीं हुई है और वे अब लड़कों के लिए कपड़ों की श्रृंखला खोलना चाहती हैं।

एक प्रशंसक के पूछे जाने पर कि क्या उनकी योजना लड़कों के लिए भी कपड़ों की श्रृंखला खोलने की है, कार्दशियां ने कहा, "हम भविष्य में ऐसा करने की उम्मीद करते हैं और इसकी शुरुआत छोटे बच्चों के लिए बनाए जाने वाले कपड़ों से हो सकती है।"

किम पिछले साल जून में मां बनी हैं। अपने मंगेतर कान्ये वेस्ट से हुई बेटी नॉर्थ के बाद उन्होंने खास तौर पर बच्चों के लिए कपड़ों की श्रृंखला खोली है।

End of content

No more pages to load