Bollywood News


कोल ने की अपनी सौतेली बहन की तारीफ

कोल ने की अपनी सौतेली बहन की तारीफ
रियल्टी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां ने अपनी सौतेली बहन केंडल जेनर की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा से जानती थीं कि केंडल को मॉडलिंग पसंद है, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इसमें इतना अच्छा करेगी। कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, कोल ने बैंग शोबिज में कहा, "मैं हमेशा से जानती थी कि केंडल मॉडल बनेगी। मैं समझती हूं कि वह खूबसूरत है और जो करना चाहती थी, कर रही है। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की है। आज वह अपने सपने को जी रही है।"

कोल और उनकी बहनें किम (33) तथा कर्टनी (34) गर्मियों के लिए कपड़ों की एक विशेष श्रृंखला मई में खोलने की तैयारी में हैं। इस बारे में कोल ने कहा कि यदि 18 वर्षीया केंडल उनके परिधानों के लिए मॉडलिंग करेगी, तो उन्हें खुशी होगी।

End of content

No more pages to load