Bollywood News


नए हेयर स्टाइल में इठलाईं कैटी

नए हेयर स्टाइल में इठलाईं कैटी
अभिनेत्री कैटी होम्स ने इस वसंत ऋतु में अपने बालों में कुछ नया हेयर स्टाइल कराया है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक, फ्लोरिडा में छुट्टियों के दौरान होम्स आगे से कटे बालों की एक नई कटिंग में नजर आईं। हाल में डिजनी वर्ल्ड की यात्रा के दौरान उनके इस नए हेयर स्टाइल पर ध्यान गया।

ऐसी संभावना है कि उनका यह नया हेयर स्टाइल एबीसी की फिल्म में उनकी नई भूमिका के लिए है, जिसमें होम्स को न्यूयॉर्क शहर की सामाजिक हस्ती ऑड्रे हेपबर्न-एक्यू की भूमिका निभानी है।

आगे के बालों के साथ होम्स का यह पहला प्रयोग नहीं है।

दिसंबर 2013 में होम्स ने सीने तक लंबे अपने बालों को कटवाकर कंधे तक करवा लिया था।

2008 में बॉब कट कराया था और 2012 में भी वह इसी हेयर स्टाइल में नजर आईं।

End of content

No more pages to load