Bollywood News


केट को उपहार में मिला रोज का स्केच

केट को उपहार में मिला रोज का स्केच
हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंस्लेट की ऐतिहासिक फिल्म 'टाइटेनिक' के एक प्रशंसक ने उनको फिल्म में उनके किरदार रोज का स्केच बना कर भेंट किया। यह भेंट उन्होंने फिल्म 'डिवरगेंट' के प्रीमियर पर मिला।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, केट जब अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं, तब एक प्रशंसक ने उन्हें वैसा ही स्केच भेंट किया, जैसा कि फिल्म में अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो के किरदार जैक ने उनके किरदार रोज डेविट बकैटर के लिए बनाया था।

केट (38) कैलिफोर्निया में वेस्टवुड के रेजेंसी विलेज थियेटर में रेट कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिया।

End of content

No more pages to load