Bollywood News


बच्चे हैं जूलिया की पहली प्राथमिकता

बच्चे हैं जूलिया की पहली प्राथमिकता
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स कहती हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा उनके बच्चे ही रहेंगे। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जूलिया नौ साल के जुड़वा बच्चों हेजेल और फिन्यूस और छह साल के हेनरी की मां हैं। वह एक साल में सिर्फ एक फिल्म करती हैं, ताकि अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।

​ जूलिया ने कहा, "मैं हर साल एक फिल्म करती हूं और यह अच्छा संतुलन है। मेरे बड़े बच्चे महज नौ साल के और मेरा छोटा बेटा छह साल का है, उन्हें अभी भी मेरी जरूरत है। मेरे परिवार को मेरे ज्याद से ज्यादा समय और मेरी रचनात्मक ऊर्जा की जरूरत है, लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मैं पहले ही पर्याप्त काम कर चुकी हूं, ताकि मैं परिवार को समय दे सकूं।"

​ पारिवारिक जीवन के बारे मे पूछने पर 46 वर्षीया जूलिया ने कहा, "यह घर में रहने वाली अन्य मांओं जैसा ही है।"

End of content

No more pages to load