Bollywood News


निजता को लेकर चिंतित न हों : लांगोरिया

निजता को लेकर चिंतित न हों : लांगोरिया
हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लांगोरिया ने रियलिटी टेलीविजन कलाकारों को निजता के हनन की शिकायत न करने की सलाह दी। उनका कहना है कि जब किसी ने अपनी निजी जिंदगी को मनोरंजन के लिए पेश किया है, तब उन्हें निजता को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'डेस्परेट हाउसवाइभ्स' की अभिनेत्री ने कहा कि अभिनेता-अभिनेत्रियों और रियलिटी कलाकार के बीच एक रेखा होनी चाहिए, जो अपनी निजी जिंदगी को प्रदर्शित करने के लिए चर्चित हैं।

लांगोरिया ने ये बातें ऑस्ट्रेलिया के रेडियो स्टेशन नोवा एफएम को साक्षात्कार दिए जाने के दौरान कहीं।

End of content

No more pages to load