मीडिया मुगल ओप्रा वन्फ्रे ने समस्याओं से जूझ रही लिंडसे लोहान को अपने जीवन को एक बार फिर से पटरी पर लाने की सीख दी है। विन्फ्रे ने टेलीविजन श्रृंखला 'लिंडसे' की एक कड़ी में लोहान को यह सीख दी। इससे पहले कार्यक्रम के निर्माताओं ने विन्फ्रे से लोहान के आचरण को लेकर शिकायत की थी।
फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, विन्फ्रे ने लोहान से कहा, "आपको शांत रहने की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप आध्यात्म का सहारा लें। आपको इससे ताकत मिलेगी। आपको इसके लिए निजी तौर पर काम करने की जरूरत है।"
विन्फ्रे ने लोहान से अपने उन अनुचित व्यवहारों को रोकने के लिए कहा, जो वह अक्सर करती रहती हैं और जिसके कारण वह विवादों में फंसती है। उन्होंने लोहान से यह भी कहा कि अपने आचरण को वह स्वयं ही सुधार सकती हैं और इसके लिए उन्हें प्रयास करने चाहिए।
विन्फ्रे ने लोहान को दी सीख
Wednesday, March 26, 2014 16:52 IST


