Bollywood News


जब शर्मिदा हुए कान्ये

जब शर्मिदा हुए कान्ये
रैपर कान्ये वेस्ट को हाल ही में वोग पत्रिका के लिए फोटोशूट के दौरान शर्मिदगी का सामना करना पड़ा, जब उनकी नौ माह की बेटी नॉर्थ वेस्ट ने उन पर पेशाब कर दिया। कान्ये अपनी मंगेतर रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां और बेटी नॉर्थ वेस्ट के साथ वोग पत्रिका के अप्रैल अंक के आवरण पृष्ठ पर नजर आएंगे। किम ने बाताया कि उनकी नौ महीने की बेटी ने उस वक्त कान्ये पर पेशाब कर दिया, जब एक पारिवारिक फोटो खींची जा रही थी।

किम ने 'लेट नाईट विद सेटा मायर्स' के सेट पर बताया, "शॉट के दौरान नॉर्थ ने कान्ये पर पेशाब कर दिया। वह मुझे बताने की कोशिश कर रहे थे। मुझे उठना पड़ा और साफ करना पड़ा।"

किम पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने यह बात अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों, यहां तक कि अपनी बहनों कर्टनी और कोल से भी छिपाए रखी थी।

End of content

No more pages to load