Bollywood News


थिरॉक्स हैं एनिस्टन के अधिक वजन के जिम्मेदार?

थिरॉक्स हैं एनिस्टन के अधिक वजन के जिम्मेदार?
अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि उनके मंगेतर जस्टिन थिरॉक्स काफी अच्छा पास्ता बनाते हैं, इसीलिए उनसे मिलने के बाद एनिस्टन का वजन बढ़ गया है। एनिस्टन और थिरॉक्स की सगाई को लगभग दो साल हो चुके हैं। वेबासाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, एनिस्टन ने बताया, "कार्बोनारा मुझे पसंद है। पिछले कुछ सालों में, जब से मैं इस व्यक्ति से मिली हूं, मेरा वजन बढ़ गया है।"

लेकिन 45 वर्षीया एनिस्टन ने बताया कि वह दुरुस्त रहने के लिए वह व्यायाम करती हैं। एनिस्टन 45 मिनट कार्डियो और 20 मिनट योग और अन्य व्यायाम करती हैं।

End of content

No more pages to load