ऐसा लगता है कि क्रिस जेनर की समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। अब एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके पास जेनर के अंतरंग टेप हैं और वह यह टेप उसी प्रोडक्शन कंपनी को बेचना चाहता है जिसने जेनर की बेटी किम कार्दशियां का अंतरंग वीडियो प्रदिर्शित किया था। वेबसाइट राडारऑनलाइन के मुताबिक, खुद का नाम ट्रॉय बताने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि उसका इरादा किम, पेरिस हिल्टन और फराह अब्राहम का अंतरंग टेप दिखाने वाले पोर्न स्टूडियो विविड एंटरटेनमेंट से संपर्क करने का है।
राडार ने सत्यापित किया है कि यह वही व्यक्ति है जो पिछले हफ्ते की शुरुआत में 58 वर्षीया जेनर से संपर्क कर रहा था।
इस बीच अपने शो "कीपिंग अप विद कार्दशियां" के लिए मशहूर क्रिस जेनर ने कानून प्रवर्तत से संपर्क किया है। उनका दावा है कि एक व्यक्ति एक व्यक्ति एक टेप को लेकर उनके पीछे पड़ा है और जबरन वसूली कर रहा है। जेनर ने दवा किया है ऐसा कोई टेप ही नहीं है।
जेनर का अंतरंग टेप बेंचना चाहता है स्टाकर
Saturday, March 29, 2014 18:51 IST


