Bollywood News


तो सालभर से सोच रहे थे क्यूनिस, कूचर

तो सालभर से सोच रहे थे क्यूनिस, कूचर
माइला क्यूनिस और एश्टन कूचर की भावी संतान का जन्म संभवत: बहुतों के लिए हैरानी की बात हो, लेकिन इस जोड़े के एक करीबी सूत्र का कहना है कि वे दोनों पिछले एक साल से अपना परिवार आगे बढ़ाने की सोच रहे थे। कूचर के एक करीबी सूत्र ने बताया, "वे दोनों माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं।"

सूत्र ने बताया, "वे करीब करीब एक साल से अपने बच्चे को जन्म देने के बारे में बात करते आ रहे हैं। वह अगले कदम को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं।"

क्यूनिस (30) और कूचर (36) ने इस साल की शुरुआत में सगाई की। वे शायद अपने बच्चे के जन्म से पूर्व शादी कर लें।

करीबी सूत्र ने बताया, "मेरे ख्याल से वे बच्चे के जन्म पूर्व और एक पारंपरिक शादी करेंगे। एश्टन यह शादी और रिश्ता एकदम निपुण चाहते हैं।"

End of content

No more pages to load