Bollywood News


माइली ने बिगाड़ा कैंसर पीड़िता का खास पल!

माइली ने बिगाड़ा कैंसर पीड़िता का खास पल!
गायिका माइली सायरस की कैंसर पीड़िता माइली हॉज (7) के साथ हुई मुलाकात उतनी अच्छी नहीं रही, जिस हौसले से इसके लिए योजना बनाई गई थी। हॉज स्टेज चतुर्थ ओस्टियोसार्कोमा से जूझ रही है, जो हड्डी के कैंसर का एक गंभीर रूप है और दिसंबर 2013 को चिकित्सकों ने उसके परिवार को बताया कि वह सिर्फ चार से छह माह की मेहमान है। इसके बाद हॉज के परिवार ने गैर लाभकारी संस्था मेक-ए-विश से संपर्क किया, जिसने बच्ची को अपनी एक मनपसंद हस्ती से मिलने का अवसर दिया।

हॉज की पहली पसंद जस्टिन बीबर थे, लेकिन उनसे मुलाकात संभव नहीं हो सकी तो उसने पॉप स्टार माइली सायरस से मिलने का निर्णय लिया।

वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, बच्ची के लिए यह मुलाकात सुखद नहीं रही।

हॉज के एक पारिवारिक मित्र ब्रैंडन डेबोएर ने बताया, "मैं जो जानता हूं उसके मुताबिक, यह उनके लिए एक बहुत सुखद अनुभव नहीं था।"

परिवार के एक अन्य परिचित ने बताया, "परिवार लॉस एंजेलिस गया और साइरस से मिलने से करीब एक सप्ताह पूर्व मुलाकात स्थगित कर दी। वे आखिरकार रिकॉर्डिग स्टूडियो पर मिले और मेरी समझ से, बच्ची को तव्वजो देने के बजाय माइली की ज्यादा दिलचस्पी इस बात में थी कि वह स्टूडियो में क्या कर रही थीं।"

End of content

No more pages to load