कोकीन की लत के कारण पिछले साल दो बार पुनर्वास केंद्र जा चुके अभिनेता जैक एफ्रोन को हाल ही में खतरनाक व्यापारिक क्षेत्र में देखे जाने से उनके दोस्त संदेह में हैं। एफ्रोन को रविवार को आधीरात को कथित तौर पर उस इलाके में देखा गया था, जहां पुलिस मादक पदार्थो के व्यापार और गुटों को पकड़ने के लिए हाई अलर्ट पर थी।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, एफ्रोन द्वारा पुलिस को दी गई सफाई, कि उनकी कार की गस खत्म हो गई थी, जिस कारण वह इलाके में फंस गए, पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है।
उनके एक दोस्त ने कहा, "जैक एकाकी व्यक्ति हैं। वह बमुश्किल ही बाहर जाते हैं और आधीरात के बाद मीलों गाड़ी चलाकर लॉस एंजेलिस के व्यापार क्षेत्र किसी रेस्त्रां जाने का विचार निर्थक लगता है।"
उनके कुछ दोस्तों का कहना है कि उनके जिस अंगरक्षक पर हमला हुआ, असल में वह अंगरक्षक नहीं है। वह दोषी करार मादक पदार्थो का व्यापारी है चेतावनी के बावजूद उनके साथ काफी समय बिता रहा है।
एफ्रोन के तौर-तरीकों से दोस्तों को संदेह
Sunday, March 30, 2014 17:35 IST


