अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि उनके पास फैशन और सौंदर्य का सामान इतना ज्यादा इकट्ठा हो गया है कि कुछ चीजों को बिल्कुल प्रयोग नहीं कर पातीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, एनिस्टन को लगता है कि वह बमुश्किल ही अपने पुराने सौंदर्य उत्पाद प्रयोग कर पाती हैं, यहां तक कि कुछ कपड़े ऐसे हैं जो उन्होंने 20 साल पहले पहने थे।
एनिस्टन ने बताया, "मेरी दराज में 10 सालों के श्रृंगार के समान हैं और मुझे इसे हटा देना चाहिए। मैंने अभी श्रृंगार की दराज साफ की। मुझे एकदम नए मस्कारे और ऐसी अन्य चीजें मिलीं। लेकिन मेरे अंदर चीजों को बचाकर रखने की अजीब आदत है।"
उन्होंने कहा, "यहां तक कि मैं अपनी जिदंगी के 20वें दशक की जींस भी नहीं छोड़ सकती। वे ऊंची कमर वाली शॉर्ट जींस हैं। मैंने सोचा यह आकर्षक है। मेरे पास अभी भी मेरे दोस्तों के दिए हुए लाल लोफर हैं और मैं उन्हें नहीं छोड़ सकती। उनसे मेरी यादें जुड़ी हैं।"
कपड़े और मेकअप का सामान इकट्ठा करती हैं एनिस्टन
Monday, March 31, 2014 18:17 IST


