हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज का कहना है कि आत्मनिरीक्षण करना बेहतर है, क्योंकि अपना आपा खोना बहुत आसान है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 41 वर्षीया डियाज ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि कहीं उनके प्रशंसक उनकी अनाकर्षक या बेढंगी तस्वीरें देख लें।
उन्होंने कहा, "मुझमें बहुत थोड़ा-सा घमंड है, लेकिन उसी क्षण में बहुत भयंकर रूप से अहंकारी हूं। अगर मैं एक पत्रिका में अपनी एक गंदी तस्वीर देखती हूं तो मैं तव्वजो नहीं देती। मेरा बर्ताव कुछ ऐसा होता है, 'जो भी है'।"
डियाज ने कहा, "लेकिन आपको आत्मनिरीक्षण की जरूरत पड़ती है क्योंकि अपना आपा खोना आसान है।"
बहुत कम अहंकार है : डियाज
Monday, March 31, 2014 18:22 IST


