Bollywood News


परिवार बढ़ाना चाहती हैं कोर्टनी कॉक्स?

परिवार बढ़ाना चाहती हैं कोर्टनी कॉक्स?
हॉलीवुड अभिनेत्री कोर्टनी कॉक्स, जो इस साल जून में 50 वर्ष की होने जा रही हैं, एक बार फिर मां बनना चाहती हैं। उनके पूर्व पति डेविड अर्केट से पहले ही एक बेटी कोको है, जो नौ साल की है। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, पिछले कई साल से कोर्टनी कोई और संतान नहीं चाहती थीं। वही कोको के साथ ही खुश थीं। लेकिन जॉनी (मैक्डेड) से मुलाकात के बाद उन्हें लगता है कि उन दोनों की यदि एक औलाद हो तो इससे उनके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कोर्टनी ने अपने मित्रों से कहा है कि वह लॉस एंजेलिस में विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलकर यह जानना चाहती हैं कि क्या वह दूसरे बच्चे के लिए कोशिश कर सकती हैं। कोर्टनी की इस इच्छा से हालांकि उनके मित्र चिंतित हैं, क्योंकि वह 50 वर्ष की होने जा रही हैं और इससे उनकी सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।

End of content

No more pages to load