हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया को पुरुषों की अक्लमंदी भाती है। साथ ही उनका हंसमुख स्वभाव का होना भी उन्हें आकर्षित करता है। इवा फिलहाल लैटिन अमेरिका की टेलिविसा मीडिया कंपनी के अध्यक्ष जोस एंटोनियो बेस्टन के साथ डेटिंग कर रही हैं। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, 2011 में टोनी पार्कर से तलाक लेने वाली इवा ने कहा, "मैं किसी पुरुष के हंसमुख स्वभाव और उनकी समझदारी से आकर्षित होती हूं।"
इवा (39) अपनी बढ़ती उम्र को लेकर चिंतित नहीं हैं। उनका कहना है, "उम्र आपके नियंत्रण में नहीं होता, फिर इसे लेकर चिंतित क्यों होना? मैंने कभी नहीं चाहा कि मेरा 20वां दशक वापस आए। मैं उम्र का बाहें फैलाकर स्वागत करती हूं, क्योंकि मैं एक इंसान की तरह बढ़ना चाहती हूं और अधिक ज्ञान पाना चाहती हूं। मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है और इसे बढ़ती उम्र के साथ ही किया जा सकता है।"
अक्लमंद पुरुषों से प्रभावित होती हैं इवा
Tuesday, April 01, 2014 17:20 IST


