Bollywood News


कान्ये ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया दौरा

कान्ये ने रद्द किया ऑस्ट्रेलिया दौरा
रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने गाने की रिकार्डिग के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा रद्द कर दिया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, कान्ये दो मई से सात दिनों की यात्रा पर पर्थ जाने वाले थे, लेकिन अब उनकी योजना वहां सितंबर में शो करने की है।

उनकी आगामी स्टूडियो एलबम को पूरा करने के लिए यह फैसला किया गया है।

कान्ये के इस दौरे के प्रमोटर 'लाइव नेशन' ने एक बयान में कहा, "2014 में रिलीज होने वाले उनके बहुप्रतिक्षित स्टूडियो एलबम में समय की जरूरत की वजह से कान्ये ने ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा रद्द कर दिया है।"

End of content

No more pages to load