Bollywood News


लिली और केट में हुई सुलह

लिली और केट में हुई सुलह
ब्रिटिश पॉप हस्ती लिली एलेन ने अपनी पूर्व मित्र केट मॉस के साथ सुलह कर ली है। दोनों को हाल ही में एक रेस्त्रां में एक साथ देखा गया। लिली 2009 में सुपरमॉडल केट के करीब आई थीं और दोनों ने यहां और विदेशों की दावतों में शिरकत करते हुए तस्वीरें खिचाईं थी।

लिली ने अपने मातृत्व पर ध्यान देने के लिए अपनी दावतों में जाने की आदत छोड़ दी और सुर्खियों से बाहर हो गईं और मॉस ने 2011 में सैम कूपर से शादी करने पर लिली को कथिततौर पर मेहमानों की सूची में नहीं रखा, जिससे आखिरकार लिली और केट अलग हो गईं।

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि दोनों ने फिर से दोस्ती कर ली है। सोमवार रात चिल्टर्न फायरहाउस रेस्त्रां में दोनों को साथ में लुत्फ उठाते देखा गया। इतना ही नहीं दोनों मंगलवार सुबह तक मस्ती करती रहीं।

End of content

No more pages to load