Bollywood News


किम, कान्ये मेहमानों पर 75 हजार पाउंड खर्च करेंगे!

किम, कान्ये मेहमानों पर 75 हजार पाउंड खर्च करेंगे!
सामाजिक हस्ती किम कार्दशियां और उनके प्रेमी रैपर कान्ये वेस्ट पेरिस में होने वाली अपनी शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने पर करीब 75,000 पाउंड खर्च करने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, जोड़ी के अगले माह पेरिस में उन 200 मेहमानों की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधने की संभावना है, जिन्हें न्योता सौंपा गया था। प्रत्येक मेहमान को आमंत्रित करने पर 600 पाउंड की लागत आनी है।"

एक सूत्र ने 'ग्रैजिया' पत्रिका को बताया, "किम और कान्ये निमंत्रण को यथासंभव भव्य बनाना चाहते थे और एक डिजाइनर को उनकी स्वप्निल रोमांस की एक फोटो एलबम वाले एक स्वर्णिम-रेशम बक्से को बनाने के काम पर लगाया है।"

कहा गया कि जोड़ी ने अपने मेहमानों के लिए ट्राइनन पैलेस होटल में 199 कमरे बुक कराए हैं। मेहमानों को निजी जेट से फ्रांस ले जाया जाएगा। मेहमानों को आराम देने में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इस जोड़ी के नौ माह की बेटी नॉर्थ है।

End of content

No more pages to load