Bollywood News


क्या केली ने अपनी बुद्धि खो दी है : चैंटेल

क्या केली ने अपनी बुद्धि खो दी है : चैंटेल
केली ब्रूक और पूर्व 'ग्लैडिएटर्स' कलाकार डेविड मैकइंटोश की सगाई से रियलिटी टीवी हस्ती चैंटेल ह्यूटन खुश नहीं हैं। चैंटेल का मानना है कि केली को आसानी से इससे बेहतर व्यक्ति मिल सकता है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, चैंटेल ने कहा है कि केली ने अपनी बुद्धि खो दी है।

चैंटेल ने कहा, "क्या केली ने अपनी बुद्धि खो दी है? उसने पहले अपने इंस्टाग्राम खाते से डेविड से संबंधित सभी सामग्री मिटा दी और अब वह कहती हैं कि 'डेविड उन्हें अब तक मिले पुरुषों में सबसे आकर्षक हैं'।"

उन्होंने आगे कहा, "निश्चित तौर पर वह मुझसे मिलने वाले सबसे आकर्षक पुरुष नहीं हैं। कुछ लोगों ने बताया कि केली खुद को और अपने बच्चों को बसाने के लिए बेताब थीं, लेकिन वह आकर्षक है और उसे आसानी से कोई बेहतर व्यक्ति मिल सकता था।"

केली और मैकइंटोश ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने सगाई की घोषणा की है। इस तस्वीर में दोनों ने एक गुब्बारा पकड़ रखा है, जिस पर लिखा है 'इंगेज्ड'। लेकिन चैंटेल इस खबर से खुश नहीं हैं।

End of content

No more pages to load