Bollywood News


'मैन ऑफ स्टील ' के सीक्वल में नहीं होंगे क्रो !

हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो मानते हैं कि वर्ष 2013 की फिल्म 'मैन ऑफ स्टील' में उन्होंने जो किरदार निभाया, उसे फिल्म के आगामी सीक्वल में जगह नहीं मिलेगी। चर्चित अभिनेता क्रो ने 'मैन ऑफ स्टील' में सुपरमैन के पिता 'जॉर-एल' की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार की माइकल शैनन द्वारा निभाए किरदार 'जनरल जोड' ने हत्या कर दी थी, लेकिन क्रो बाद में 'होलोग्राम' के किरदार में नजर आए, जो अभिशाप से पिंड छुड़ाने में सुपरमैन का मार्गदर्शन करता है।

हालांकि, क्रो को संशय है कि नई फिल्म भी नया मोड़ ले रही है तो पता नहीं कि सीक्वल में जॉर-एल की वापसी होगी या नहीं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, क्रो ने याहू मूवीज को बताया, "मुझे नहीं लगता कि वे मुझे दोबारा लेने जा रहे हैं। मेरे ख्याल से वे दूसरी दिशा में जा रहे हैं। वे इस बार दुनिया के अलग-अलग सुपरहीरो को भिड़ाने जा रहे हैं।"

हेनरी कैविल (सुपरमैन) और बेन अफ्लेक (बैटमैन) की मौजूदगी वाला सीक्वल वर्ष 2016 में रिलीज होगा।

End of content

No more pages to load