Bollywood News


जेसिका को हास्यपूर्ण लगते हैं अंतरंग दृश्य

जेसिका को हास्यपूर्ण लगते हैं अंतरंग दृश्य
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका पेर को टेलीविजन धारावाहिक 'मैड मैन' के लिए अभिनेता जॉन हैम संग फिल्माए अंतरंग दृश्य हास्यपूर्ण लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन दृश्यों की शूटिंग के लिए बहुत योजना बनाई गई थी। धारावाहिक में वह 'मेगन ड्रेपर' की भूमिका में हैं। वह कहती हैं कि पति (धारावाहिक में) के साथ दिए अंतरंग दृश्यों में कुछ भी कामोत्तेजक नहीं है।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, पेर ने 'ग्लैमर' पत्रिका को बताया, "यह सच में बहुत हास्यास्पद है यह तो महज एक दृश्य निर्देशन है।"

33 वर्षीया अभिनेत्री कहती हैं कि धारावाहिक से जुड़कर उन्होंने बहुत कुछ सीखा। वह कहती हैं कि उन्हें अपने किरदार के परिधान पसंद हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसे ढेर सारे लिबास हैं जो मैं मेगन की अलमारी से चुराना चाहती हूं..मैंने मेगन से फैशन के बारे में बहुत कुछ सीखा। वह छापों और छवियों वाले परिधान बहुत पहनती है, जिन्हें मैं इस डर की वजह से नहीं आजमाऊंगी कि वे बहुत जनाना होंगे।"

End of content

No more pages to load