अपने पूर्व प्रेमी जॉन मेयर गायिका केटी पेरी को भूल पाने में कठिनाई महसूस कर रही गायिका केटी पेरी साम्मोहन चिकित्सा (हिप्नोथेरेपी) से मन को शांत करने कोशिश कर रही हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, फरवरी में दो साल लंबा प्रेमसंबंध टूटने के बाद से केटी तनाव में है। केटी कहना था कि मेयर ने उन्हे धोखा दिया था। अब वह आगे बढ़ने के लिए हर प्रयास कर रही हैं।
एक सूत्र ने बताया, "संबंध टूटने के बाद केटी बर्बाद हो गईं। उन्होंने शादी के बारे में बातें की और केटी को लगा कि कि मेयर बदल गए हैं, इससे उन्हें काफी निराशा हुई।"
सूत्र ने आगे कहा, "लेकिन केटी वैकल्पिक चिकित्साओं में बहुत विश्वास रखती हैं और अपने भले के लिए वह मेयर को अपनी जिंदगी से बाहर निकालना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने एक सम्मोहन चिकित्सक (हिप्नोथेरेपिस्ट) के पास जाने का फैसला किया है।"
इससे पहले केटी ने कॉमेडियन रशेल ब्रांड से शादी की थी।
मेयर को भुलाने के लिए केटी ने ली हिप्नोथेरेपी
Friday, April 04, 2014 17:21 IST


