ऐसा लगता है कि जेनिफर लव हेविट को अपने बालों पर नए-नए प्रयोग करना अच्छा लगता है। पिछले साल अपनी बेटी के जन्म से पहले उन्होंने अपने बाल कटवाए थे और अब उन्होंने अपने गहरे भूरे बालों का रंग सुनहरा करा लिया है। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर के बालों का यह नया रंग 'एलेन डी जेनर्स शो' में उनकी उपस्थिति के दौरान दिखा।
अधिकतर कंधों तक लंबे भूरे बाल रखने वाली जेनिफर का बालों का रंग सुनहरा कराना एक बड़ा बदलाव है।
जेनिफर ने शो में बताया कि वह अपनी बेटी ऑटम के पालन पोषण का लुत्फ उठा रही हैं।
जेनिफर ने बालों का रंग कराया सुनहरा
Friday, April 04, 2014 17:24 IST


