सुपरमॉडल केट मोस ने पुरुषों को फैशन के नुस्खे देते हुए कहा है कि पुरुषों को सैंडल नहीं पहनने चाहिए। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, रॉकर जेमी हिंस से शादी करने वाली केट का कहना है कि खुले फुटवियर लड़कों पर अच्छे नहीं लगते, जबकि महिलाओं को पतलून के साथ जूतों का मिलान करने में सावधानी बरतनी चाहिए।
केट ने ब्रिटेन की 'ग्लैमर' पत्रिका से कहा, "सैंडिल में पुरुषों का लुक अजीब लगता है, चाहे उनके पैर कितने ही अच्छे क्यों न हों।"
पुरुषों को नहीं पहनने चाहिए सैंडल : केट
Saturday, April 05, 2014 17:59 IST


