Bollywood News


पतली रहने के लिए भूखी नहीं रहतीं केट

पतली रहने के लिए भूखी नहीं रहतीं केट
मॉडल केट अपटन महिलाओं के लिए आदर्श बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह पतली होने के लिए खुद को कभी भूखा नहीं रखतीं। वेसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 21 वर्षीया केट ने कहा कि छरहरी महिलाएं पसंद की जाती हैं और इसलिए महिलाओं पर खुद को एक खास तरीके से बनाए रखने का दबाव होता है, लेकिन वह अपने वजन की चिंता किए बगैर खाने का लुत्फ उठाती हैं।

केट ने कहा, "लड़कियों पर हमेशा दबाव रहता है। यहां तक कि मैं चाहे कॉलेज में रही हूं या अब जो कर रही हूं, उसमें यह बहुत मायने रखता है कि लोग मुझे किस तरह देखते हैं। इसके बावजूद मुझे खुद को लेकर एक सही सोच रखनी पड़ती है। मैं दुबली रहने के लिए भूखी नहीं रहने वाली हूं। मैं जिंदगी का मजा लेना चाहती हूं और बिना खाए नहीं रह सकती।"

End of content

No more pages to load