Bollywood News


डीजेनेरेस के सवाल से शर्माए गारफील्ड, स्टोन

डीजेनेरेस के सवाल से शर्माए गारफील्ड, स्टोन
लोकप्रिय टीवी चैट शो की प्रस्तोता एलेन डीजेनेरेस ने हॉलीवुड अभिनेता एंड्र्यू गारफील्ड और अभिनेत्री एम्मा स्टोन से जब उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो दोनों शर्मा गए। हॉलीवुड फिल्म 'द अमेजिंग स्पाईडरमैर 2 : राइज ऑफ एलेक्ट्रो' के सहकलाकार गारफील्ड और स्टोन का पर्दे के बाहर भी आपस में बढ़िया ताल-मेल है। दोनों 2011 से साथ हैं। दोनों कलाकार गुरुवार को जेमी फॉक्स के साथ डीजेनेरेस के शो में शामिल हुए थे।

फॉक्स ने भी डीजेनेरेस का साथ देते हुए कलाकार जोड़ी के बारे में कहा, "आप दोनों क्या करते हैं। क्या आप अलग-अलग कमरों में रहते हैं? मैं कुछ समय से यह बात जानना चाहता हूं।"

गारफील्ड ने बेहद चतुराई से स्थिति संभालते हुए जवाब दिया, "आप खुद ही इस सवाल का जवाब जानते हैं, क्योंकि हम एक साथ रहे रहे हैं।"

डीजेनेरेस ने इस पर कहा, "ओह, सब लोग आप दोनों के बारे में ही बातें करते हैं।"

डीजेनेरेस ने दोनों के बीच के बेहतरीन तालमेल पर भी टिप्पणी की।

स्टोन शो के दौरान पूरे समय शर्माती रहीं, हंसती रहीं और बातों का रुख फिल्म की तरफ मोड़ने का प्रयास करती रहीं।

End of content

No more pages to load