Bollywood News


कॉस्मेटिक ब्रांड का का प्रचार करेंगी ल्यूपिटा

हॉलीवुड अभिनेत्री ल्यूपिटा न्योंगो महंगे फ्रांसीसी कॉस्मेटिक ब्रांड लैनकॉम की नई ब्रांड एंबेसडर हैं। ऑस्कर विजेता फिल्म '12 ईयर्स ए स्लेव' की अभिनेत्री ल्यूपिटा ने हाल ही में कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रचार के लिए अनुबंध किया है। ब्रांड के विज्ञापनों में सितंबर महीने से ल्यूपिटा की तस्वीरें नजर आएंगी। उनकी फोटोग्राफी मशहूर फोटोग्राफर मर्ट एलास और मारकस पिग्गॉट करेंगे।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, ल्यूपिटा ने कहा, "मैसन लैनकॉम का हिस्सा बनकर मैं गर्व महसूस कर रही हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसका अपना प्रतिष्ठित इतिहास है और जो मुझे हमेशा से पसंद है।"

उन्होंने कहा, "मैं महिलाओं के लिए प्रस्तुत किए जा रहे इस ब्रांड के अनोखे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व के लिए गर्व महसूस कर रही हूं। सौंदर्य समर्पण नहीं है, बल्कि यह एक महिला की अपने प्रति स्वतंत्रता का परिचायक है।"

End of content

No more pages to load