हॉलीवुड अभिनेता रसेल ब्रांड अपनी प्रेमिका जेमिमा खान के साथ घर बसाना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके अपने बच्चे हों। रसेल (38) का पिछले काफी समय से जेमिमा के साथ प्रेम संबंध है। जेमिमा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पूर्व पत्नी हैं। इमरान से जेमिमा के पहले ही दो बेटे सुलेमान (17) और कासिम (14) हैं।
शोबिजस्पाई डॉट कॉम के अनुसार एक सूत्र का कहना है, "रसेल ने यह बात नहीं छिपाई है कि वह बच्चे चाहते हैं। वह इसके बारे में अक्सर बात करते हैं। रसेल और जेमिमा शादी की भी योजना बना रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि परिवार बढ़ाना रसेल की प्राथमिकता है।"
जेमिमा खान के साथ घर बसाना चाहते हैं रसेल ब्रांड
Monday, April 07, 2014 18:17 IST



