Bollywood News


चीन में स्विफ्ट ने तोड़ा टिकट बिक्री का रिकार्ड

चीन में स्विफ्ट ने तोड़ा टिकट बिक्री का रिकार्ड
अंतर्राष्ट्रीय गायिका टेलर स्विफ्ट ने चीन में टिकटों की बिक्री के पुराने सभी रिकार्ड उस समय तोड़ दिए, जब शंघाई में आयोजित उनके कार्यक्रम के सारे टिकट एक मिनट के अंदर ही बिक गए। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार मशहूर गीत 'लव स्टोरी' की गायिका स्विफ्ट 30 मई को शंघाई के मर्सीडीज-बेंज एरेना में कार्यक्रम पेश करने वाली हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शंघाई में उनके कार्यक्रम के टिकटों की बिक्री चीन में सबसे कम अवधि में बिकने का नया रिकॉर्ड बना चुकी है।

स्विफ्ट अपने विश्व संगीत दौरे 'रेड टुअर' के तहत एशिया भर में कार्यक्रम पेश कर रही हैं, जिसमें चीन का नंबर सातवां है।

चीन के अलावा उनके कार्यक्रम टोक्यो, जकार्ता, मनीला, बैंकाक, सिंगापुर और कुआलालंपुर में भी हैं, जिनके टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

End of content

No more pages to load