हॉलीवुड की गायिका किम्बरले वेल्स अपने होने वाले बच्चे का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं करेंगी। पहली बार माता-पिता बनने जा रहे वेल्स और उनके प्रेमी जस्टिन स्कॉट का मानना है कि कई बार नाम को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आती हैं और वे ऐसा नहीं चाहते। कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, वेल्स ने कहा, "नाम बेहद निजी होता है। वैसे तो अब तक हमने अपने होने वाले बच्चे के लिए कोई नाम नहीं सोचा है, लेकिन जब भी हम ऐसा करेंगे, मैं इसे किसी को भी नहीं बताऊंगी। कई बार जब नाम जाहिर किए जाते हैं तो कुछ लोगों को पसंद नहीं आता और फिर हम पर इसे बदलने का दबाव होता है।"
वेल्स के अनुसार, "एक बार बच्चे का नाम तय कर लेने के बाद हम तब तक इसे लोगों को नहीं बताएंगे, जब तक हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाएंगे कि अब वे इस बारे में कुछ नहीं कह पाएंगे। मैं यह भी नहीं चाहती कि कोई मेरे चुने हुए नामों को चुराए।"
अपने बच्चे का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगी वेल्स
Monday, April 07, 2014 18:23 IST


