Bollywood News


कब्बाला से जुड़ेंगी एनिस्टन !

कब्बाला से जुड़ेंगी एनिस्टन !
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन 'कब्बाला' में दिलचस्पी ले रही हैं और इससे जुड़ने के बारे में विचार कर रही हैं। इसका श्रेय अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर को जाता है। उल्लेखनीय है कि कब्बाला, ईसाई धर्मग्रंथ बाइबल की रहस्यमय पंक्तियों की व्याख्या करने की एक प्राचीन यहूदी परंपरा है।

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों हाल में अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मीन मॉम्स' पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुईं। इस दौरान एनिस्टन ने अपनी पुरानी दोस्त मूर में एक उल्लेखीनय बदलाव पर गौर किया।

एक सूत्र ने बताया, "एनिस्टन की नजर इस बात पर अटकी हुई थी कि डेमी कितनी शांतचित्त और संयमित नजर आई। डेमी ने विस्तार से बताया कि यह कुंडलिनी योग, ध्यान और कब्बाला अध्ययन का संयोग है।"

सूत्र के मुताबिक, एनिस्टन ने भी कब्बाला अध्ययन के लिए नामांकन भी करवा लिया है।

सूत्र ने कहा, "उन्हें कब्बाला पसंद आया, क्योंकि यह आत्मज्ञान ढूंढने और दूसरों की मदद करने के बारे में हैं।"

End of content

No more pages to load