Bollywood News


करियर को लेकर सशंकित थीं केर

करियर को लेकर सशंकित थीं केर
सुपरमॉडल मिरांडा केर (30) इस बात को लेकर संशकित थीं कि उनका करियर ज्यादा लंबा चलेगा या नहीं, लेकिन वह इस बात से खुश हैं कि फैशन जगत में इतने वर्षो तक रहने के बाद भी वह नई चुनौतियों से निपट सकती हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केर ने 14 वर्ष की अल्पायु में मॉडलिंग में पहला कदम रखा और एक मित्र ने चुपके से उनका नाम एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में लिखा दिया। केर ने ब्रिटेन की 'जीक्यू' पत्रिका के मई संस्करण में अपनी सफलता की कहानी कही।

उन्होंने कहा, "यह हास्यास्पद है, कुछ लोगों ने हाल में कहा, 'ओह! आपका करियर आगे बढ़ने के लिए तैयार हो रहा है', यह बेतुकी बात है। मेरे ख्याल से वे भूल गए हैं कि मैं यह 14 साल की उम्र से कर रही हूं..मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना लंबा चलेगा।"

'फोर्ब्स' पत्रिका के मुताबिक, केर अब कथित तौर पर साल में 80 लाख डॉलर कमाती हैं।

वह पहली ऑस्ट्रेलियाई मॉडल हैं, जिन्हें विक्टोरिया सीक्रेट 'एंजेल' नामित किया गया है।

End of content

No more pages to load